फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accidents are happening every day due to dilapidated roads

Mathura News: मार्ग जर्जर होने से आए दिन हो रहे हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accidents are happening every day due to dilapidated roads
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के जोनल कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर महीनों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क हादसे का कारण बन रही है। आए दिन ई-रिक्शा व दोपहिया वाहन चालक गिरकर चुटैल हो रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। स्थानीय निवासी शिव कुमार ने बताया कि उक्त मार्ग पर प्राचीन कात्यायनी मंदिर है, हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण उन्हें दिक्कत होती है। आए दिन ई-रिक्शा पलट जा रहे हैं। शुक्रवार रात को भी एक ई-रिक्शा पलट गया। कई श्रद्धालु चोटिल हो गए। इससे पहले भी एक महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि जल्द ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed