फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident in refinary

रिफाइनरी में काम के दौरान टेक्नीशियन और हेल्पर झुलसे

Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident in refinary
टाउनशिप(मथुरा)। रिफाइनरी में काम करने के दौरान फ्लैश मारने से तकनीशियन और सहायक कर्मचारी झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए रिफाइनरी नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार दोपहर को रिफाइनरी के अंदर शट डाउन का कार्य चल रहा था। रिफाइनरी में एसपी कांट्रेक्शन का सहायक कर्मचारी रोहताश पुत्र जगदीश निवासी कुरकंदा थाना फरह व आईओसीएल का तकनीशियन चंद्रशेखर उर्फ चंदू निवासी कलकत्ता पैनल में मॉड्यूल लगाते समय फ्लैश मार गया।
विज्ञापन

इसमें तकनीशियन व कॉंट्रेक्टर का सहायक कर्मचारी झुलस गए। आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए रिफाइनरी नगर टाउनशिप के अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने तकनीशियन को प्रथम उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी। हेल्पर का मुंह व हाथ झुलसने से अभी इलाज चल रहा है। इस संबंध में रिफाइनरी पीआरओ रेनू ने बताया कि रिफाइनरी में काम करते समय कांट्रेक्टर का हेल्पर व रिफाइनरी कर्मचारी फ्लैश मारने से झुलस गए थे। इसमें तकनीशियन को प्रथम उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। हेल्पर की ड्रेसिंग करने के लिए अभी अस्पताल में भर्ती रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed