{"_id":"68c8389efb698ebe4e0bfe60","slug":"ac-can-be-installed-in-bankebihari-temple-of-vrindavan-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर: ठाकुरजी के भक्तों को मिल सकती है बड़ी राहत...नहीं घुटेगा दम, एसी की हवा में होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर: ठाकुरजी के भक्तों को मिल सकती है बड़ी राहत...नहीं घुटेगा दम, एसी की हवा में होंगे दर्शन
Mon, 15 Sep 2025 09:32 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:32 PM IST
सार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की सहूलियत के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अब मंदिर परिसर में एसी लगवाया जा सकता है, जिससे श्रद्धालुओं को भीड़ में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बढ़ती भीड़ और गर्मी से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए अब मंदिर को वातानुकूलित (एयर कंडीशन) किए जाने पर विचार चल रहा है। 29 सितंबर को मंदिर कमेटी की बैठक में इस पर कोई अहम घोषणा हो सकती है।
गौरतलब है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सालभर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रहती है। त्योहारों और छुट्टियों के समय स्थिति और भी कठिन हो जाती है। कई बार श्रद्धालुओं को घुटन और असहजता का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह हो जाती है कि कई मर्तबा भीड़ में घुटन के कारण मंदिर में ही श्रद्धालु बेहोश तक हो जाते हैं। इसलिए मंदिर में डॉक्टरों की टीम तैनात रहती है जो श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार करती हैं।

चूंकि हाल में सुप्रीम कोर्ट ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया है। उसके अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश अशोक कुमार हैं। कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ कई बैठकें हुईं। मंदिर में वीआईपी पर्ची सिस्टम बंद करने के साथ कई बदलाव भी कराए। बैठक में मंदिर को वातानुकूलित करने का भी विचार उठा था, अब उस पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मंदिर को सेंट्रल एसी किया जा सकता है। साथ ही कुछ अन्य मामलों में भी बदलाव के संकेत हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को विशेष ध्यान दिया जा रहा है न ही किसी अन्य की। सेवायतों के लिए कमेटी कुछ नियम बनाने जा रही है। अगली मीटिंग 29 सितंबर को होगी, उसमें अगले चरण के बदलावों के बारे में बताया जाएगा।
अभी यह नियम किए गए थे लागू
कमेटी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराने के लिए मंदिर के अंदर रेलिंग लगाने, लाइव स्ट्रीमिंग, वीआईपी पर्ची बंद करने के साथ सुरक्षा गार्डों की कंपनी को बदलने के साथ 2013 से 2016 तक की कमेटी से जांच करने के साथ मंदिर की चल अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाने का आदेश भी दिया था।
ये भी पढ़ें-UP: पथरी के दर्द का इलाज कराने आई महिला को हुआ प्रसव...पति ने किया हंगामा, बोला- मैं एक साल से घर से बाहर हूं