{"_id":"69a5cc1bdec430ac7d03d940","slug":"abir-and-gulal-accompanied-singing-of-rasiya-in-falain-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106196-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रसिया गायन के साथ फालैन में अबीर-गुलाल की वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रसिया गायन के साथ फालैन में अबीर-गुलाल की वर्षा
विज्ञापन
कोसीकलां। प्रहलाद नगरी फालैन में सोमवार को पंडा मेले का आगाज होलिका पूजन के साथ हो गया। आसपास के गांवों से आए हुरियारों ने समाज गायन के साथ होलिका की पूजा की।
होलिका से निकलने के लिए तप में तल्लीन संजू पंडा दीपक की ली के शीतल होने की प्रतीक्षा में पूजा में जुटे रहे। फालैन में सात गांवों की टोलियां लच्छी राम बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर ढोल, नगाड़े, ढोलक के साथ होली का गायन करते हुए होली स्थल पर पहुंचीं। जहां ग्रामीणों ने होलिका की परिक्रमा कर पूजा की। फालैन में जैसे-जैसे शाम ढली श्रद्धालुओं एवं हुरियारों की टोलियों वहां पहुंचती रहीं। पांच बजे से अबीर-गुलाल की बरसात के बीच हुरियारों ने ढोल नगाड़ों के साथ समाज गायन कर प्रहलाद कुंड पर होलिका की पूजा की और प्रहलाद जी मंदिर में दर्शन किए।
गांव की गलियों में छतों से ग्रामीणों ने हुरियारों पर गुलाल अबीर की बरसात की। ढोल पर तान के बीच बरसते अबीर गुलाल ने आसमान को सतरंगी बना दिया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, कुमर चंद रावत, डाॅ. दयाराम शर्मा आदि हुरियारों का उत्साहवर्धन करते दिखे। संवाद
विज्ञापन
फोटो-5