फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   aavaara pashu

कहीं राष्ट्रपति के मार्ग में बाधक न बन जाए आवारा पशु

Mon, 18 Nov 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
aavaara pashu
मथुरा। नगर के बांकेबिहारी बाजार में श्रद्धालुओं के बीच विचरण करते खुले घूमते पशु। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद तीर्थनगरी वृंदावन की सड़कों पर खुले पशु विचरण कर रहे हैं। बड़ी संख्या में सड़कों पर विचरण कर रहे यह पशु कहीं राष्ट्रपति व राज्यपाल के मार्ग में बाधा न बन जाएं।
विज्ञापन

तीर्थनगरी वृंदावन में नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र में 1400 खुले में घूमने वाले पशु हैं। इनमें 775 नंदी हैं। नगर की सड़कों पर 2 हजार से अधिक खुले पशु विचरण कर रहे हैं। राष्ट्रपति व राज्यपाल के रूट वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में पशु विचरण कर रहे हैं। अक्षयपात्र से आयोजन स्थल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के बीच मार्गों पर जगह-जगह पशु गंदगी फैलाने के साथ ही यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा इन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के बावजूद नगर निगम खुले घूम रहे पशुओं को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। नगर निगम के लिए भी सड़क पर विचरण करते पशु सिरदर्द बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि पशु पकड़ने के लिए कई बार अभियान चलाया। अभी तक सड़कों से 1400 पशु पकड़कर कान्हा आश्रय केंद्र ले जाया गया है। इसके बावजूद नगर की सड़कों पर उससे भी ज्यादा पशु आ जाते हैं। इस मामले में पशुपालकों का सहयोग जरूरी है। राष्ट्रपति के नगर में आने पर निगम द्वारा जगह-जगह पशुओं पर नियंत्रण लगाने के लिए कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed