{"_id":"61619ac28ebc3e61df07eb4b","slug":"a-young-man-walking-on-the-highway-was-hit-by-a-truck-dies-mathura-news-mtr5066525153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सड़क किनारे चल रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सड़क किनारे चल रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे पर संजय इंस्टीटॺूट के सामने सड़क किनारे चल रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक को चालक सहित केडी चौकी की पुलिस ने पकड़ लिया। जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौमूहां के जुझार मोहल्ला निवासी यादवेंद्र उर्फ संजू (29) कहीं जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर आगरा की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई, कुछ देर बाद ही पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवा दिया।
दुर्घटना के बाद मौके से भागे ट्रक चालक को ट्रक सहित केडी पुलिस ने पकड़ लिया। जैंत चौकी प्रभारी ने बताया की हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हुई है। युवक सड़क किनारे पैदल अपने खेत पर जा रहा था। ट्रक और चालक को पकड़ लिया है।