{"_id":"685d9f2b985498d80c0f69dd","slug":"a-young-man-died-after-colliding-with-a-culvert-and-falling-into-a-drain-mathura-news-c-369-1-mt11002-131697-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिया से टकराकर नाले में गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिया से टकराकर नाले में गिरे युवक की मौत
विज्ञापन
मथुरा। युवक के शव और बाइक को बाहर निकालने के लिए नाले में उतरते गोताखोर।
- फोटो : mathura
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव सूमपुरा में अपनी ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की बुधवार की रात को नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
थाना शेरगढ़ के गांव सियारा निवासी बदन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र मान सिंह (22) बुधवार को बाइक से फरह के गांव सूमपुरा में अपनी ननिहाल और गांव खैरट में रहने वाली बहन के यहां जाने के लिए निकला। सबसे पहले वह अपनी बहन के यहां गया। इसके बाद अपनी ननिहाल गया। यहां से खाना खाने बाद बाइक से गांव लौट रहा था। रात नौ बजे के करीब गढ़ी पचौरी के समीप गोवर्धन ड्रेन की पुलिया से उसकी बाइक टकरा गई और वह नाले में गिर गया।
युवक पूरी रात नाले में पड़ा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह जब स्थानीय लोग नाले के पास से गुजरे तो उन्हें एक बाइक पड़ी दिखाई दी। उन्होंने पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक और उसकी बाइक को नाले से बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त होने पर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
बदन सिंह ने बताया कि मान सिंह बेलदारी का कार्य करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। करीब एक साल पहले फरह में ही उसके सबसे बड़े भाई रामवीर की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।