{"_id":"692f3b58573af1e94b004dfb","slug":"a-woman-from-the-netherlands-who-was-in-vrindavan-died-of-cancer-mathura-news-c-161-1-vrn1004-100747-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावनवास कर रहीं नीदरलैंड की महिला की कैंसर से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावनवास कर रहीं नीदरलैंड की महिला की कैंसर से हुई मौत
विज्ञापन
वृंदावन। सेवा कुंज क्षेत्र स्थित कृष्ण बलराम मंदिर में रहकर वृंदावनवास कर रहीं विदेशी महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें रमणरेती स्थित भक्ति वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विदेशी भक्तों की सूचना पर पुलिस एवं खुफिया विभाग ने जांच पड़ताल कर नीदरलैंड दूतावास को अपनी रिपोर्ट भेजी है। विदेशी महिला भक्त ने मृत्यु से पहले इच्छा जाहिर की थी कि उसका अंतिम संस्कार वृंदावन में यमुना तट पर किया जाए।
नीदरलैंड निवासी 50 वर्षीय मीना कियोमारी जनवरी माह से सेवाकुंज क्षेत्र स्थित कृष्ण बलराम मंदिर में रहकर वृंदावनवास कर रही थीं। कृ़ष्ण भक्ति में लीन महिला भक्त कैंसर से पीड़ित थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल में ही सुरक्षित कर लिया और जांच पड़ताल के बाद पोलैंड में रह रहे उनके पति ई जे वरहोस्ट को सूचना दी। साथ ही नीदरलैंड दूतावास को मेल के जरिए जानकारी दी गई।
मृतक विदेशी महिला के साथ रहने वालीं कृष्ण भक्त इसाबेल ने पुलिस को बताया कि मृतक मीना कियोमारी ने मृत्यु से पहले लिखित में इच्छा जाहिर की थी कि उनका अंतिम संस्कार वृंदावन में यमुना किनारे किया जाए। उनके पति बुधवार को वृंदावन आ जाएंगे। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि विदेशी महिला कैंसर से पीड़ित थी। उनकी अस्पताल में मौत हो गई। पति और दूतावास को सूचित कर दिया है। दूतावास की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।