{"_id":"6963ebc068f9165d8804be4b","slug":"a-unique-blend-of-devotion-and-valor-was-witnessed-in-the-nagar-kirtan-religious-procession-mathura-news-c-369-1-mt11018-140992-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर कीर्तन में दिखा श्रद्धा व शौर्य का अनूठा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर कीर्तन में दिखा श्रद्धा व शौर्य का अनूठा संगम
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर निकाले गए नगर र्कीतन में शामिल पंचप्यारे।
मथुरा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। राधा नगर स्थित गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुए कीर्तन में श्रद्धा और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिला। फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
गुरुद्वारा हरगोविंद साहब से शुरू हुआ नगर कीर्तन कृष्णा नगर गुरुद्वारा, सौंख रोड, भूतेश्वर, डीग गेट होते हुए मसानी स्थित गुरुद्वारा नानक बगीची पहुंचकर समाप्त हुआ। आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह अपने जत्थे एवं साद संगत के साथ नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। शबद कीर्तनी जत्थों द्वारा किए जा रहे गुरुवाणी के गायन से वातावरण भक्तिमय हो गया। साद संगत पंच प्यारों के आगे झाडू सेवा करते चल रहे थे। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह ओबराय, रानी आहूजा, जगदीश आहूजा, ज्ञानी गुरनाम सिंह तीर, मिंदर सिंह, लाडो आहूजा, शिव अरोड़ा, जितेंदर सिंह, चंदर आहूजा, बलविंदर आदि शामिल रहे।
नगर कीर्तन में आगरा से आई गतका पार्टी के बाल कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। कलाकारों ने तलवारबाजी और युद्ध कला के करतब दिखाए, जिन्हें देख राहगीर अचंभित हो उठे।