{"_id":"682b83ff0e84174a850895ca","slug":"a-three-member-team-is-formed-to-monitor-the-buses-mathura-news-c-369-1-mt11008-129812-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बसों की निगरानी के लिए बनी तीन सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बसों की निगरानी के लिए बनी तीन सदस्यीय टीम
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन में लगने वाले मुड़िया मेले की तैयारी में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी जुट गए हैं। रोडवेज बसों की छत पर बैठकर श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकें इसके लिए निगम ने बसों की छत से जाल हटवा दिए हैं। वहीं निजी बसों में कोई श्रद्धालु छत पर नहीं बैठे इसके लिए परिवहन विभाग ने निगरानी के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि पहले रोडवेज बसों की छत पर जाल लगे थे तब श्रद्धालु छत पर बैठकर सफर करते थे लेकिन अब मेले में आने वाली 1100 बसों में कोई जाल नहीं है। उन्होंने बताया कि निजी बसों में जाल लगे हैं इसके लिए परिवहन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है।
जिससे मेले में आने वाला कोई भी श्रद्धालु छत पर बैठक यात्रा नहीं कर सके। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि छत पर यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। इसमें पेड़ की टहनियां, पुल, बिजली के तार आदि ऊपर से गुजर रहते हैं। जिससे किसी भी श्रद्धालु के साथ कोई हादसा नहीं हो जाए, इसके लिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन विभाग करेगा कार्रवाई
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेले में चलने वाली निजी बसों में जाल लगे हैं। इनमें अगर कोई निजी बस संचालक श्रद्धालु बैठाकर यात्रा कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले से पहले अभियान भी चलाया जाएगा। निगरानी के लिए विभाग की ओर से तीन सदस्यीय टीम भी गठित की है।
निजी बसों की छत पर लगे जाल पर अगर कोई बैठकर यात्रा करता है तो बस संचालन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुड़िया मेले में जाने वाली सभी बसों की निगरानी की जाएगी। - राजेश राजपूत, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम