फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A son of Pachhara, deployed on the Bangladesh border, was martyred.

Mathura News: बांग्लादेश सीमा पर तैनात पचहरा के लाल शहीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A son of Pachhara, deployed on the Bangladesh border, was martyred.
राकेश कुमार रावत। फाइल फोटो
नौहझील। क्षेत्र के गांव पचहरा के लिए मंगलवार का दिन गहरे शोक का संदेश लेकर आया। सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर पद पर तैनात गांव के वीर सपूत राकेश कुमार रावत पुत्र बलराम रावत के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और लोग शोक में डूब गए। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश कुमार रावत वर्तमान में बांग्लादेश सीमा पर तैनात थे। उनकी शहादत की सूचना मंगलवार दोपहर परिजनों को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

हालांकि उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी।शहीद राकेश कुमार का परिवार वर्तमान में मथुरा में निवास करता है, जबकि उनके भाई पैतृक गांव पचहरा में ही रहते हैं। जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह तक पैतृक गांव पचहरा पहुंचने की संभावना है, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहादत की खबर फैलते ही गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग बड़ी संख्या में परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने भी वीर सपूत की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।भारत माता के इस वीर सपूत के सर्वोच्च बलिदान को पूरा क्षेत्र नमन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed