फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A road will be built from Jamunavata Square to Deeg Adda in Govardhan

Mathura News: गोवर्धन में जमुनावता चौराहा से डीग अड्डा तक बनेगा मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A road will be built from Jamunavata Square to Deeg Adda in Govardhan
मथुरा। योगी सरकार ने गोवर्धन में प्रवेश द्वार माने जाने वाले मुख्य मार्ग, यानी जमुनावता चौराहा से डीग अड्डा तक के ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग को विकसित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे यह मार्ग ब्रज संस्कृति और आस्था की झलक प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही 13 करोड़ रुपये की लागत से कई परियोजनाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि गोवर्धन में प्रकाश व्यवस्था, सड़क का सौंदर्यीकरण, साइड कर्ब का निर्माण और ब्रज संस्कृति से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग बनाने का कार्य किया जाएगा। इससे गोवर्धन में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव मिलेगा और इस धार्मिक नगरी की पहचान और मजबूत होगी। यह योजना अभी प्रस्तावित है और शासन की स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राधा कुंड मार्ग पर भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें पाथवे (पैदल पथ) और ट्राई का विकास किया जाएगा। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से चार किलोमीटर लंबा नाला भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आस्था और सुविधा का होगा संगम
उपाध्यक्ष ने बताया कि ये सभी योजनाएं सरकार के उस विजन का हिस्सा हैं, जिसमें धार्मिक स्थलों का विकास इस तरह से किया जा रहा है कि वह न केवल आस्था का केंद्र बनें, बल्कि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं का भी लाभ मिल सके। इन विकास कार्यों से गोवर्धन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed