{"_id":"68e17c0eaf3d1fee650381d7","slug":"a-passenger-on-a-train-suffered-a-heart-attack-mathura-news-c-369-1-mt11016-136981-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेन में सवार यात्री को आया हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेन में सवार यात्री को आया हार्ट अटैक
विज्ञापन
मथुरा। निजामुद्दीन से ग्वालियर जा रहे एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में तेजी से दर्द उठा और वह गिर पड़े। हालत खराब होते देख सहयात्री ने रेल मदद पर फोन लगाया। मथुरा जंक्शन पर यात्री को उतारकर प्राथमिक चिकित्सा दी और एंबूलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां भी जब उनकी हालत नहीं सुधरी तो चिकित्सकों ने उन्हें एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें दिल्ली सफदरगंज ले गए।
नई दिल्ली के वसंत कुंज निवासी बंटी सिंह शनिवार सुबह कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12650 में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सवार हुए थे। होडल के आसपास जैसे ही ट्रेन पहुंची तो अचानक उनके सीने में तेजी से दर्द उठा। हालत बिगड़ती देख एक सहयात्री ने तुरंत हेल्पलाइन नंबर रेल मदद पर कॉल करके सूचना दी। मथुरा जंक्शन को 9.32 बजे सूचना मिली। टीम ने गाड़ी को रुकवा कर बंटी को स्ट्रेचर पर लिटाया और चिकित्सकों ने चेक करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। आरपीएफ ने बंटी के परिजन को सूचना दी।
मथुरा के रहने वाले उनके परिचित अजय सिंह मौके पर पहुंच गए। बंटी को जिला अस्पताल ले जाया गया था। अजय सिंह ने बताया कि बंटी हार्ट पेशेंट हैं। यात्रा के दौरान वह अपनी दवाई भी साथ नहीं लाए थे। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। दिल्ली के सफदरगंज में उन्हें भर्ती करवा दिया गया है।