{"_id":"68d05511e06289e4900fd790","slug":"a-painting-competition-is-underway-today-under-mission-shakti-50-mathura-news-c-369-1-mt11016-136365-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आज
विज्ञापन
मथुरा। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का विषय नारी शक्ति – समाज की आधारशिला रखा गया है। प्रतियोगिता दो स्तरों पर होगी।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रतिभागी छात्र-छात्राएं जल रंग, पोस्टर रंग या स्केच पेन से ए फोर साइज पेपर पर अपनी कलाकृति बना सकते हैं। चित्र के पीछे प्रतिभागी का नाम, आयु और संपर्क विवरण अनिवार्य रूप से लिखना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को समाज में उजागर करना है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली प्रविष्टियों को समूह में साझा कर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी जनपद स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी प्रविष्टियां विद्यालय के माध्यम से भेजें।