{"_id":"690d0457f2f96fe3120f5954","slug":"a-multi-purpose-facility-and-wrestling-hall-will-be-built-in-the-stadium-at-a-cost-of-372-crore-rupees-mathura-news-c-369-1-mt11002-138322-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 3.72 करोड़ से स्टेडियम में बनेगा बहुउद्देश्यीय और कुश्ती हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 3.72 करोड़ से स्टेडियम में बनेगा बहुउद्देश्यीय और कुश्ती हॉल
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के कायाकल्प के लिए शासन को 3.72 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में कायाकल्प के साथ बहुउद्देशीय एवं कुश्ती हॉल को भी शामिल किया गया है। स्टेडियम में हॉल का निर्माण होने के बाद खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधा मिलने का दावा किया जा रहा है।
स्टेडियम में बहुउद्देशीय व कुश्ती हॉल का निर्माण काफी समय पूर्व हुआ था। बहुउद्देशीय हॉल में बने बैडमिंटन कोर्ट का फर्श जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। इसी प्रकार की दशा कुश्ती हॉल की है। कुश्ती हॉल में खिलाड़ियों को पर्याप्त ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाती है।
खिलाड़ियों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। प्रस्ताव में कुश्ती हॉल का जीर्णोद्धार 98 लाख रुपये व बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार में 2.74 करोड़ रुपए की लागत का अनुमान है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सर्वे कर प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेज दिया है। खेल निदेशालय की स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। हॉल निर्माण के बाद दोनों हॉल को अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त कर वातानुकूलित किया जाएगा।