Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A mother's "love" was kidnapped in Vrindavan.

Mathura News: वृंदावन में मां की ‘ममता’ का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A mother's "love" was kidnapped in Vrindavan.
अपहृत बच्ची का फोटो दिखाते परिजन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित फुटपाथ पर मां के साथ सो रही एक साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कई लोगों से पूछताछ भी की मगर अभी तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

हाथरस की रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी बाबूलाल ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पूर्व पति से झगड़े के बाद वृंंदावन आई हुई थी। इसके बाद से वह रमणरेती चौकी के समीप बने फुटपाथ पर तिरपाल बिछाकर बच्चों के साथ रह रही थी। महिला बुधवार को शाम अपने तीन बच्चों को लेकर सोई हुई थीं। रात में उनकी जब आंख खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी एक वर्षीय बच्ची गुंजन लापता है। उन्होंने बच्ची को आसपास तलाश किया मगर वह नहीं मिली। वह रोती बिलखती हुई पुलिस चौकी पर पहुंची मगर पुलिसकर्मियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। बृहस्पितवार सुबह फिर वह थाने आई। थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। सीसी कैमरे खंगाले गए। कई लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को लगा कि पति ने बच्ची को उठवा लिया होगा, वहां भी जांच कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


आखिर कौन ले गया बच्ची, तरह तरह के कयास
मां गुड्डी देवी का कहना है कि उसकी समझ नहीं आ रहा है कि ठाकुर जी ने उस पर कैसा व्रजपात कर दिया है। उनकी बच्ची को कौन उठा ले गया, मन में तरह तरह की बातें आ रही हैं। उसे चैन नहीं मिल रहा है। वह दिन में दस बार पुलिस के पास चौकी पर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से एक जवाब मिल रहा है कि अभी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की तलाश की जा रही है: सीओ


बच्ची की तलाश की जा रही है। कई टीमों का गठन किया गया। सीसी कैमरे खंगाले गए हैं। जल्द ही बच्ची को पता लगा लिया जाएगा।-संदीप सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed