फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A four-lane road will be constructed from Hindustan College of Farah to Govardhan

UP: मथुरा को नए फोरलेन बाईपास की सौगात...मथुरा-वृंदावन के साथ गोवर्धन और बरसाना भी जुड़ेंगे, समझें पूरा रूट

Tue, 20 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 12:39 AM IST
सार

मथुरा में फरह के हिंदुस्तान कॉलेज से गोवर्धन बाईपास तक फोरलेन मार्ग बनाने की योजना बनाई है। यह मार्ग फरह से गोवर्धन तक गुजर रहे रजबहा के आसपास बनेगा। 47 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण पर करीब 700 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजने की तैयारी में जुटे हैं।
 

विज्ञापन
A four-lane road will be constructed from Hindustan College of Farah to Govardhan
बाईपास

विस्तार

मथुरा-वृंदावन के साथ-साथ श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े गोवर्धन को भी संवारने की कवायद तेज हो गई है। मुड़िया पूर्णिमा के समय देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए भीड़ नियंत्रण करना चुनौती साबित हो जाता है। ऐसी स्थिति में गोवर्धन से जुड़े मार्गों पर घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं, लेकिन गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने आवागमन सुगम करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


आगरा से गोवर्धन जाने वाले वाहनों को अब मथुरा से होकर नहीं जाना पड़ेगा। फरह से ही सीधे गोवर्धन जा सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने फरह स्थित हिंदुस्तान कॉलेज के निकट नेशनल हाईवे से गोवर्धन तक 47 किमी लंबे फोरलेन मार्ग बनाने की योजना बनाई है। यह मार्ग फरह से गोवर्धन तक जा रहे रजबहा की पटरियों बनेगा। रविवार को हुई उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में फोरलेन मार्ग बनाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


यह मार्ग गोवर्धन बाईपास से जुड़ेगा। विभाग के इंजीनियर मार्ग के निर्माण के लिए सर्वे करने की तैयारी में जुट गए हैं। विभाग इसकी कार्ययोजना तैयार करने के बाद बजट बनाकर शासन को भेजगा। मार्ग निर्माण में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान जताया जा रहा है। बजट मंजूर होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसाना से भी जुड़ेगा यह मार्ग
अधिकारियों का कहना है कि यह मार्ग भविष्य में बरसाना तक बढ़ेगा। इसी आधार पर इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। ताकि मार्ग निर्माण के बाद भविष्य में परेशानी न आए। आसानी से बरसाना तक मार्ग निर्माण हो सके। फिलहाल इस प्रस्ताव को भविष्य की योजना में शामिल किया गया है।


अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अजय सिंह ने बचाया कि फरह से गोवर्धन बाईपास को जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग निर्माण की योजना बनाई जा रही है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी है। 47 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण पर करीब 700 करोड़ रुपये की लागत आंकी गई है। प्रस्ताव स्वीकृत के बाद इस पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed