फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A fight broke out between two communities in Mahavan, brick and stone moved

महावन में दो समुदायों में हुआ झगड़ा, चले ईंट पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two communities in Mahavan, brick and stone moved
महावन। कस्बा के बघेल पाड़े में शुक्रवार की देर रात दो समुदाय में झगड़ा हो गया। दोनों ओर से पथराव हुआ। ईंट-पत्थर फिंकने से लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 10:30 बजे कस्बा महावन के बघेल मोहल्ला में एक समुदाय के सुरेश, अमर सिंह बंटू एवं दूसरे समुदाय के शाकिर एवं बंटू के मध्य शराब के नशे में कहासुनी तथा गाली-गलौज हो गई। थोड़ी देर में विवाद बढ़ गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों ओर से ईंट-पत्थर फिकने लगे। ईंट-पत्थर फिंकने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोग घरों में बंद हो गए।
विज्ञापन

पथराव होने की सूचना पर थाना प्रभारी अमर सिंह परमार, एसआई ज्ञानेश बाजपेई मय पुलिस के मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही दोनों समुदाय के लोग भाग खड़े हुए। दो संप्रदायों का झगड़ा होने की वजह से बघेल मोहल्ला में पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी महावन अमर सिंह परमार ने बताया कि पुरखान नईम, मौसिम पुरखान चार लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था के लिए मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है। उपद्रवियों को बक्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed