{"_id":"6761cebe9cddb20c0f0c2f94","slug":"a-female-devotees-health-deteriorated-due-to-crowd-pressure-at-bihariji-temple-mathura-news-c-369-1-mt11004-122254-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: बांके बिहारी के मंदिर में उमड़ रही भीड़, फिर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: बांके बिहारी के मंदिर में उमड़ रही भीड़, फिर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी
Wed, 18 Dec 2024 03:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 03:27 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। भीड़ के बीच फंसकर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी
विस्तार
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के बीच महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ी और गश खाकर गिर पड़ी। मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम के प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन अपने साथ ले गए।
मंगलवार दोपहर को परिवार के साथ मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी 70 वर्षीय महिला श्रद्धालु उर्मिला परिवार के साथ बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने आई। मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव में महिला को घबराहट होने लगी। चक्कर आने के कारण वह चलते-चलते गिर पड़ी। इससे अफरा-तफरी मच गई।
परिजन सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने महिला का ब्लड प्रेशन चेक करने के साथ ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ समय बाद महिला की हालत सामान्य हो जाने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए। यह जानकारी कोतवाली प्रभारी ने दी।