{"_id":"63ce94fdfdaff56a825ceaad","slug":"a-car-rammed-into-a-trailer-from-behind-on-yamuna-expressway-causing-both-vehicles-to-catch-fire-in-mathura-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, 200 मीटर तक घिसटती रही, धू-धू कर जले दोनों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, 200 मीटर तक घिसटती रही, धू-धू कर जले दोनों वाहन
Mon, 23 Jan 2023 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:39 PM IST
सार
मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे में ट्रेलर से भिड़कर एक कार धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रेलर भी इसकी चपेट में आ गया। कार सावरों ने कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। इससे कार में आग लग गई। इसकी चपेट में ट्रेलर भी आ गया। आग के कारण आगरा की ओर जाने वाले लेन पर आवागमन बाधित हो गया। इसकी वजह से करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की दोपहर 12.30 बजे माइलस्टोन 64 पर कटैलिया गांव के पास हुआ। यहां नोएडा से आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे सीमेंट लदे ट्रेलर में जा घुसी। कार ट्रेलर में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
इससे कार में आग लग गई। इन लपटों ने ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। कार व ट्रेलर चालक मौके से बमुश्किल जान बचा कर निकल सके। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार सवार लोगों को चोट लगी थी। वह वाहनों में बैठ कर वहां से चले गए। ट्रेलर चालक भी आग लगते ही डर की वजह से मौके से भाग गया।