{"_id":"68d051649eccaddfcc0365f2","slug":"a-brainstorming-session-was-held-to-improve-mental-health-services-mathura-news-c-369-1-mt11010-136367-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को हुआ मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवीनतम शोध, तकनीकी प्रगति और आपसी सहयोग के आदान-प्रदान के लिए वृंदावन में तीन दिवसीय सेंट्रल इंडियन साइकियाट्रिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से मनोचिकित्सकों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में वैज्ञानिक सत्रों, शोध पत्र प्रस्तुतियों और पैनल चर्चाओं में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में हो रहे नवाचारों पर व्यापक विमर्श हुआ।
समापन सत्र में आयोजन अध्यक्ष डॉ. जेपी नारायण ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कॉन्फ्रेंस केवल एक सम्मेलन नहीं था, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक सामूहिक संकल्प का उत्सव था।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित प्रो. डाॅ. सविता मल्होत्रा उपस्थित रहीं । आयोजन सचिव डॉ. रंजीत चौधरी ने कॉन्फ्रेंस की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वृंदावन जैसे पवित्र और आध्यात्मिक स्थल पर यह आयोजन करना गर्व की बात है। कॉन्फ्रेंस में युवाओं में बढ़ती मानसिक समस्याएं, डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां और मानसिक स्वास्थ्य में तकनीक की भूमिका जैसे मुद़्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान डाॅ. गणेश शंकर, डाॅ.टीएसएस राव, डाॅ. सौरभ टंडन, डाॅ. रूमा भट्टाचार्य, डाॅ. गौरव सिंह, डाॅ. मनीष बोरासी, डाॅ. श्वेता चौहान आदि मौजूद रहीं।