फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A 200 crore campus will be built in the Jaint area.

Mathura News: जैंत क्षेत्र में 200 करोड़ से बनेगा परिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A 200 crore campus will be built in the Jaint area.
मथुरा। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों के लिए जल्द ही जैंत क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये की लागत से 45 एकड़ जमीन में सुरक्षा वाहिनी के परिसर का निर्माण होगा।
विज्ञापन

कोर्ट की सुरक्षा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल का गठन किया। इसके गठन के पीछे सिविल पुलिस का काम कम करना प्रमुख उद्देश्य तो था ही, साथ ही कचहरी, मंदिर, एयरपोर्ट की सुरक्षा करना भी प्रमुख है। कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था एसएसएफ की चौथी वाहिनी के जवान संभाले हुए हैं। दिन में करीब 70 जवान कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में लगते हैं। जबकि रात को भी कचहरी परिसर इन्हीं की सुरक्षा व्यवस्था में रहता है। कुल एक सैकड़ा से अधिक जवान रात और दिन में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहते हैं।
विज्ञापन

एसएसएफ के जवानों को वर्तमान में रांची बांगर में बने पीएसी परिसर में बने आवास में रहना पड़ रहा है। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने जैंत क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये की लागत से 45 एकड़ जमीन में एसएसएफ के लिए अलग से परिसर तैयार करने का फैसला लिया है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण हो चुका है और जमीन के समतलीकरण और सफाई के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भी दे दिया है। परिसर में अधिकारियों और जवानों को अपने परिवार के साथ रहने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यहां अधिकारियों के कार्यालय, जिम, सभाकक्ष, पार्क, स्कूल, अस्पताल, परेड ग्राउंड की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ और आगरा कचहरी की सुरक्षा भी है एसएसएफ के हवाले
- मथुरा कचहरी के अलावा आगरा और अलीगढ़ कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था भी एसएसएफ की चौथी वाहिनी के हवाले हैं। यहां भी कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था में एसएसएफ के जवान रात-दिन तैनात रहते हैं।



-----
जैंत में वाहिनी के परिसर निर्माण के लिए जमीन की सफाई और समतलीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 22.61 लाख रुपये खर्चे का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है। जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विकास राय, न्यायालय जिला प्रभारी एसएसएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed