{"_id":"69f8e1cef443136658090bc0","slug":"83-kg-of-ganja-route-from-odisha-to-mewat-seized-mathura-news-c-369-1-mt11019-145802-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उडीसा से मेवात जा रहा 83 किलो गांजा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उडीसा से मेवात जा रहा 83 किलो गांजा पकड़ा
विज्ञापन
फरह। ओडिसा से स्क्रैप में छुपाकर मेवात ले जाए जा रहे गांजे को नारकोटिक्स विभाग ने पकड़ लिया।
नारकोटिक्स टीम एवं फरह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर महुअन टोल पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक आगरा की ओर से स्क्रैप भर के आता दिखाई दिया। टीम ने ट्रक को रुकवाया और तलाशी ली तो स्क्रैप के बीच में दबा 83 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मौके से पुन्हाना मेवात निवासी ट्रक चालक अशोक और सतीश को पकड़ लिया है। गांजे को कतरन भरे स्क्रैप में छुपा कर रखा गया था। नारकोटिक्स आगरा के सीओ उमेश पवार ने बताया कि गांजे को मेवात निवासी मिंटू के पास पहुंचाना था। उन्होंने बताया कि टीम तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करेगी।