फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   7 days after boat capsized, boat has not operated

Mathura News: नाव डूबने की घटना के सात दिन बाद नहीं हुआ नाव का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
7 days after boat capsized, boat has not operated
वृंदावन। यमुना में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने की घटना के बाद से ही पिछले सात दिनों से नावों का संचालन बंद है। इस बीच यमुना के घाटों पर नगर निगम द्वारा लगाए गए नियमावली के बोर्ड को लेकर नाविक पशोपेश में हैं। नाविकों ने कहा कि अभी तक घटना से व्यथित होने पर नावों का संचालन बंद रहा, लेकिन नई नियमावली को लेकर जब तक अधिकारियों से वार्ता नहीं हो जाती तब तक नावों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


दस अप्रैल की दोपहर को केसी घाट पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव के डूबने की घटना के बाद से ही नाविकों ने नाव का संचालन बंद कर दिया। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद यमुना में नाव नहीं चलाई जा रही हैं। इससे यमुना के घाटों पर पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु नौकायन किए बगैर ही वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

नाविक बलवीर निषाद, मुकेश निषाद ने बताया कि घटना होने पर दुख के कारण नाविकों ने नाव चलाना बंद रखा। इस बीच घाटों पर लगे बोर्ड और बने नियमों में कई नियम से नाविकों के लिए उचित नहीं है। नाव संचालन को लेकर अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ही नाव का संचालन किया जाएगा। नियमावली में जो बिंदू स्पष्ट नहीं और उचित नहीं है, उन पर चर्चा के बाद ही नाविकों द्वारा आगे का कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed