{"_id":"6503552b4b755042710f50b7","slug":"60-illegal-vendors-and-30-chain-pulling-people-caught-mathura-news-c-369-1-mt11001-324-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 60 अवैध वेंडर और 30 चेन पुलिंग करने वाले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 60 अवैध वेंडर और 30 चेन पुलिंग करने वाले पकड़े
विज्ञापन
मथुरा। आरपीएफ अवैध वेडिंग और चेन पुलिंग करने वालों पर अब शिकंजा कसने जा रही है। इसके लिए विशेष चेकिंग टीम गठित की गई है।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार है। बड़ी संख्या में अवैध वेंडर विभिन्न प्लेटफार्म पर मड़राते रहते हैं। खासकर मथुरा के पेड़ा की बिक्री अवैध वेंडरों द्वारा स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों में की जाती है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। अब इस पर शिकंजा कसने की तैयारी आरपीएफ ने की है। इसके साथ ही चेन पुलिंग को भी रोकने के लिए जिम्मेदारी तय की गई है।
इन दोनों ही स्थितियों पर शिकंजा कसने के लिए आरपीएफ कमांडेंट ने विशेष चेकिंग टीम का गठन किया है। इस टीम ने बृहस्पतिवार को 60 वेंडर और 30 चेन पुलिंग करने वालों को पकड़ा है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि टीम में एक उप निरीक्षक और दो सिपाहियों को शामिल किया गया है। चेकिंग अभियान शुरू हो गया है।