फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   6 December for the first car service of Shri Krishna Janmabhoomi

श्री कृष्ण जन्म भूमि के पहली कार सेवा लिए 6 दिसंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
6 December for the first car service of Shri Krishna Janmabhoomi
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की तरह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए पहली कार सेवा 6 दिसंबर को शुरू करने जा रहा है। इसका एलान बृहस्पतिवार को अटल्ला चुंगी स्थित श्रीराम मंदिर में न्यास की हुई बैठक में लिया गया। मालूम हो कि अखिल भारत हिंदू महासभा भी घोषणा कर चुकी है कि ६ दिसंबर को ईदगाह स्थल पर बाल गोपाल का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवमुरारी बापू ने बताया कि न्यास का गठन एक वर्ष पहले किया गया था। न्यास से संत समाज को जोड़ा जा रहा है। अप्रैल 2021 में हरिद्वार कुंभ में तीनों वैष्णव अनी अखाड़ा ने न्यास को समर्थन दिया और निरंतर संतों का समर्थन मिल रहा है। 23 जुलाई को 14 प्रदेश के 80 महामंडलेश्वरों को जोड़कर न्यास का गठन किया गया था। दावा किया कि न्यास से 500 से अधिक महामंडलेश्वर जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

6 दिसंबर को पहली कार सेवा के बारे में बताया कि इस कार्यक्रम में वृंदावन के राम मंदिर से कृष्ण जन्मभूमि के लिए पैदल मार्च का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें न्यास से जुड़े संत धर्माचार्य व पदाधिकारीगण शामिल होंगे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर कलंक के रूप में बनी हुई मस्जिद को 6 दिसंबर को ध्वस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी तरह न्यास श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बनी ईदगाह मस्जिद को हटाने की लंबी लड़ाई लड़ेगा। बैठक महामंडलेश्वर रघुनाथ दास, दामोदर दास, नागा कुणाल गिरीश निरंजन अखाड़ा, प्रेमानंद गिरी जूना अखाड़ा, नागा राजेश्वर दास, महंत देवदास राम, आचार्य महेश शास्त्री, बलराम दास, उड़िया बाबा, हरिशंकर दीक्षित, लक्ष्मण आचार्य, नारायण दास, गोकर्ण दास, परशुराम, हरदेव दास, रामभद्र दास जी वीर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed