फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   6 contenders appeared in the election of Agarwal Sabha

Mathura News: अग्रवाल सभा के चुनाव में सामने आए 6 दावेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
6 contenders appeared in the election of Agarwal Sabha
अध्यक्ष-मंत्री पद के लिए नामांकन, 10 सितंबर को होगा मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां। अग्रवाल सभा की चुनावी प्रक्रिया का एक चरण और रविवार को पूरा हो गया। दो दिन चले नामांकन पत्रों के दाखिल करने के दौर में विभिन्न पदों के लिए छह दावेदार सामने आए हैं। अब इन नामांकन पत्रों की जांच सोमवार से प्रारंभ होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन आचार्य ने टीम गठित कर दी है।
शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा के लिए पिछले तीन दिन से चुनावी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें अब तक छह नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद छह ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दो पदों के लिए अपनाई जा रही निर्वाचन प्रक्रिया में 6 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार सभा के निवर्तमान अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल वेदी, अजय गोयंका, संजय कुमार ने नामांकन किया है, जबकि मंत्री पद के लिए मनीष कादौनिया, विकास जैन, पदम दलाल का नाम शामिल है। 28 एवं 29 अगस्त को नामांकन जांच एवं नाम वापसी होगी। इसके लिए अग्रवाल धर्मशाला में गहमा गहमी रही। समर्थकों के साथ विभिन्न दावेदारों ने वहां पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


वहीं चुनाव में करीब 2750 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। नामांकन से पूर्व दावेदारों ने सुबह छह बजे से मतदाताओं को रिझाना शुरू कर दिया है। वह मतदाताओं से तरह-तरह के वायदे कर रहे है। नाम वापसी के अगर आपसी सहमति नही बनी तो 10 सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed