{"_id":"612e28238ebc3e2f792b0cf6","slug":"50-thousand-crossed-the-account-shergarh-police-did-not-even-listen-mathura-news-agr505764619","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से पार हुए 50 हजार, शेरगढ़ पुलिस ने भी नहीं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से पार हुए 50 हजार, शेरगढ़ पुलिस ने भी नहीं सुनी
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ के गांव रान्हेरा के युवक के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। मेसेज के बाद युवक ने अपना अकाउंट बंद करा दिया। उसके बाद जालसाजों ने फोन करके युवक को खाता खोलकर फिर रुपये निकालने की धमकी दी। शेरगढ़ पुलिस और साइबर सेल को सूचना दी। लेकिन शेरगढ़ पुलिस ऐसी भी कोई जालसाजी होने से इनकार कर रही है।
थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा निवासी हरिओम का मथुरा में भूतेश्वर तिराहे पर कोटक महिंद्रा बैंक में अकाउंट है। सोमवार शाम मोबाइल पर आए मेसेज को देखकर दंग रह गया। खाते से 50 हजार रुपये निकल चुके थे। सबसे पहले युवक ने अपना अकाउंट बंद कराया। उसके बाद शेरगढ़ पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो थक-हारकर युवक साइबर कार्यालय पहुंचा। यहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित के अनुसार सोमवार रात जालसाजों का फोन आया कि खाता खुलवाओ, फिर रुपये निकालेंगे। पीड़ित युवक काफी परेशान है। थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई। तहरीर आएगी तो जांच कराई जाएगी। वैसे भी साइबर क्राइम के लिए अलग से टीम काम देखती है।