{"_id":"64b4422aab40110f25015e64","slug":"40-villages-power-disrupted-due-to-fault-in-33-kv-line-mathura-news-c-160-1-sagr1034-336-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 33 केवी लाइन में खराबी से 40 गांव की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 33 केवी लाइन में खराबी से 40 गांव की बिजली बाधित
विज्ञापन
कोसीकलां। 33 केवीए के तीन बिजलीघरों की लाइन में खराबी आने से पिछले 30 घंटे से अधिक समय तक करीब 40 गांव अंधकार में डूबे रहे। उमस भरी गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नही हुई है।
धानौता, फालैन एवं पैगांव विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे फाल्ट आ गया। तीनों उपकेंद्र ठप होने से 40 गांवों की बिजली चली गई। ग्रामीणों को शाम को पता लगा कि फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे नगरिया, फालैन, मेवगढ़ी, पैगांव, बिशंभरा, महरौली, बरचावली, राजागढ़ी, सुजावली, बुखरारी, बरका, धानौता, रूपनगर, बुद्धगढ़ी, फूलगढी, शेरनगर, शाहपुर, ऐंच, एलवाड़ा, मझोई, नगला उटावड़, धूरगढ़ी आदि के ग्रामीण परेशान हो उठे।
ग्रामीण रूप सिंह, किशन, पिंटू, सुरेश, जमना प्रसाद, गोपाल का कहना था कि पिछले दिनों हरीपुरा 132 केवी बिजलीघर में खराबी आने के बाद से आपूर्ति बमुश्किल 4-5 घंटे ही मिल रही है। शनिवार देर रात 9 बजे से रविवार तक बिजली के दर्शन नहीं हो सके हैं। ग्रामीण उमस भरी गर्मी में बिलबिला रहे है। पैगांव बिजलीघर से पोषित होने वाले गावों ही आपूर्ति तो शाम को चार बजे तो धानौता बिजलीघर की शाम को आठ बजे शुरू हो सकी। जेई रोहित वर्मा ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन से शट डाउन देरी से मिलने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है।