फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   30 percent of buses have become obsolete in five years.

Mathura News: पांच साल में 30 प्रतिशत बसें हुईं कंडम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
30 percent of buses have become obsolete in five years.
रोडवेज बसें।  - फोटो : mathura
मथुरा। परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। खराब रखरखाव, चालक-कंडक्टरों की लापरवाही और समय पर मरम्मत न होने के कारण बड़ी संख्या में बसें अब कंडम होती जा रही हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच साल में करीब 25 से 30 फीसदी बसें चलने लायक नहीं बची हैं।
विज्ञापन


मथुरा डिपो में 193 रोडवेज की बसें हैं। इनमें से करीब 50 बसों की हालत चिंताजनक स्थिति में हैं। इन बसों के टायर घिस चुके हैं, सीटें टूटी हुई हैं। इसके अलावा कई बसों के इंजन बार-बार खराब हो रहे हैं। बावजूद इसके इन्हीं जर्जर बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। नतीजतन यात्रियों को सफर के दौरान झटकों, धुएं और रुकावटों का सामना करना पड़ता है। नाम न छापने की शर्त पर परिवहन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि बसों के नियमित सर्विस शेड्यूल का पालन नहीं हो रहा। कई बार पार्ट्स की कमी और बजट की देरी के कारण भी मेंटेनेंस रुका रहता है।
विज्ञापन





यात्रियों की प्रतिक्रिया
मथुरा से कानपुर तक की यात्रा करने वाले महेश धीमान ने बताया कि चालक बसों को तेजी से भगाते हैं। स्पीड ब्रेकर पर भी ब्रेक नहीं लगाते हैं। जर्जर होने के कारण शरीर में धमक लगती है। कहने के बावजूद भी बस की स्पीड धीमी नहीं करते हैं। फरीदाबाद के दीपक कुमार ने बताया कि बसों में सफर अब जोखिम भरा हो गया है। कई बार बीच रास्ते में ही बस बंद हो जाती है। गर्मी में खिड़कियां भी नहीं खुलती हैं। जबकि किराया पूरा वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
नई बसों की खेप आने से अब पुराने वाहनों को कंडम घोषित करके नीलामी में भेजा जाएगा। पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। ड्राइवरों को भी ओवरस्पीड के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। - मदन मोहन शर्मा, एआरएम

रोडवेज बसें। 

रोडवेज बसें। - फोटो : mathura

रोडवेज बसें। 

रोडवेज बसें। - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed