{"_id":"67f8179fd9c85b5bd20dade4","slug":"3-students-hit-by-echo-one-dead-two-injured-mathura-news-c-29-1-agr1017-380255-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ईको की चपेट में आए 3 छात्र, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ईको की चपेट में आए 3 छात्र, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। मांट-राया मार्ग पर गांव नगला बिंदा के समीप सड़क किनारे खड़े 3 छात्रों को बृहस्पतिवार सुबह ईको ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं 2 घायल हो गए।
गांव भीम निवासी आठवीं के छात्र लवकुश पुत्र दिनेश व पांचवीं के छात्र मोहित पुत्र विजय सिंह, राजेश पुत्र पन्नालाल बृहस्पतिवार सुबह ट्यूशन जाने के लिए निकले। तीनों नगला बिंदा के पास सड़क किनारे बाइक के पास खड़े थे। इसी बीच तेज गति से आ रही ईको ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे में लवकुश (14) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो छात्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ईको को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
कार की चपेट में आई बाइक, दो घायल
मांट। मांट क्षेत्र में चौकी बारहमासी के समीप कार की चपेट बाइक आने से बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे ढकू निवासी आशीष समेत दो घायल हो गए। जिन्हें पुलिस में अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद