{"_id":"64b2f98567391272660d33f2","slug":"3-accused-of-robbing-a-girl-arrested-mathura-news-c-29-1-mtr1016-105073-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवती से सरेराह लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवती से सरेराह लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- थाना हाइवे अंतर्गत गोवर्धन रोड पर हुई थी लूट
- फरार आरोपी की सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित राधा माधव स्कूल के पास 12 जुलाई को एक कंपनी की कलेक्शन कर्मी युवती से दिनदहाड़े लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों से लूट का माल, अवैध असलाह और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। एसएसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये तथा फरार अभियुक्त के बारे में सूचना देने वाले को भी 25 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरती यादव हाल निवासी टाउनशिप, सत्या माइक्रो केपिटल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। वह 12 जुलाई को कलेक्शन के 65,070 रुपये लेकर स्कूटी से गोवर्धन रोड पर जा रही थी। बैग में नकदी के अलावा एक टैबलेट, मोबाइल फोन, स्कूटी के कागजात व अन्य सामान था। राधा माधव स्कूल के सामने पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने आरती से बैग छीन लिया। आरती ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गोवर्धन रोड स्थित गुलमोहर रेजीडेंसी से आगे खाली प्लाट से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वे यहां अन्य वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इनकी पहचान सुमित पुत्र ओमप्रकाश, मोहन पुत्र बनवारी एवं शेरसिंह पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासीगण शंकरपुरी कॉलोनी थाना हाइवे के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 19,500 रुपये, 2 तमंचे, 4 कारतूस तथा लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की पहचान फरमान पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा निवासी सुखदेव नगर थाना कोतवाली मथुरा के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है।