फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   20 dengue positives found in Farah and Ishapur

फरह और ईशापुर में मिले 20 डेंगू के पॉजिटिव

Tue, 28 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
20 dengue positives found in Farah and Ishapur
मथुरा। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को फरह और ईशापुर में बीस डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 512 हो गई जब कि 466 ठीक होकर घर पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही डेंगू और बुखार की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मलेरिया अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह, शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर अनुज के निर्देशन में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज में चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बुखार से पीड़ित लोगों के मलेरिया डेंगू थायफाइड के लिए ब्लड सैंपल लिए। इसके बाद दवाएं भी वितरित की गई। टीम में एमएमयू कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदौरिया, डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, लैब टेक्नीशियन सचिन कुमार सक्सेना, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, स्टाफ नर्स दीपक कुमार, एएनएम सुमन और सतेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed