फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   17 archers selected for the divisional team

Mathura News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में 17 खिलाड़ियों का मंडलीय टीम में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
17 archers selected for the divisional team
तीरंदाजी की मंडलीय टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। 
मथुरा। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को अडींग स्थित तीरंदाजी अकादमी में जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 19 वर्षीय बालिका वर्ग में वरेण्य राणा, निष्ठा गुप्ता, इशिका, रितु शर्मा और कविता सैनी का चयन हुआ। 19 वर्षीय बालक वर्ग में कार्तिक, स्वरित और ललित चयनित किए गए। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में अन्नया, नव्या सैनी, गौरी और शिवांगी सिंह तथा बालक वर्ग में ओम तिवारी और शिवम का चयन किया गया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में किंजल शर्मा, परिणीता तिवारी, लवय और धृति तथा बालक वर्ग में विपुल का चयन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन तीरंदाजी कोच एवं जनपद तीरंदाजी संगठन के सचिव योगेंद्र सिंह राणा के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल के प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक रहे। चयनित सभी खिलाड़ी तीन और चार अगस्त को जनपद में होने वाली मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed