{"_id":"6761c91ba7f8ad14a9094997","slug":"14-lekhpals-relieved-from-work-after-one-and-a-half-month-of-transfer-mathura-news-c-369-1-mt11009-122260-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जिलाधिकारी ने 14 लेखपालों को किया कार्यमुक्त, मैनपुरी में हुआ है तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जिलाधिकारी ने 14 लेखपालों को किया कार्यमुक्त, मैनपुरी में हुआ है तबादला
Wed, 18 Dec 2024 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:47 PM IST
सार
तीन वर्ष से अधिक समय तक टिके रहने पर विभिन्न तहसीलों में तैनात 14 लेखपालों का पदोन्नति कर मैनपुरी तबादला किया गया, जिन्हें अब जिलाधिकारी ने कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मथुरा में शासनादेश के डेढ़ माह बाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने 14 लेखपालों को जिले से कार्यमुक्त कर दिया है। इन सभी का पदोन्नति के बाद मैनपुरी तबादला हुआ था। तब मैनपुरी में विधानसभा उपचुनाव के कारण इन्हें नहीं भेजा गया था।
मंगलवार को जिलाधिकारी ने सभी को मैनपुरी जाने के निर्देश दिए हैं। 28 अक्तूबर को शासन ने आदेश जारी करते हुए एक ही कार्य क्षेत्र में तीन वर्ष से अधिक समय तक टिके रहने पर जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात 14 लेखपालों का पदोन्नति कर मैनपुरी तबादला किया था।
इनमें अरविंद कुमार, मोहन सिंह सोलंकी, भीम सिंह, भगवती प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, अश्विनी कुमार पांडे, धीरेंद्र मोहन, महेश बाबू, राम कुमार शर्मा, राहुल गुप्ता, मोहन श्याम, भगवान सहाय और सुदर्शन सहाय शामिल हैं। पदोन्नत लेखपालों को तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। प्रशिक्षण के बाद लेखपालों की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।