फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   13 positives found in a day, active cases increased to 24

एक दिन में मिले 13 पॉजिटिव, एक्टिव केस बढ़कर हुए 24

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
13 positives found in a day, active cases increased to 24
मथुरा। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। बृहस्पतिवार को एक साथ 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। साल में पहली बार है जब एक साथ 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं। बीते एक सप्ताह से लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बुधवार को जनपद में चार पॉजिटिव केस मिले जबकि बृहस्पतिवार को एक साथ 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

छाता निवासी महिला और पुरुष, महावन में पुरुष, शाहपुर में युवती, उसफार में 12 वर्षीय बालक, गोर्वधन में वृद्ध, बाढ़पुरा मथुरा में व्यक्ति, अहीरपाड़ा वृंदावन में युवक, जिला जेल में युवक, मथुरा शहर में व्यक्ति, मोहन नगर कॉलोनी में युवक और लक्ष्मीनगर में एक युवती और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव केस बढ़कर 24 हो गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। ऐतिहात के तौर पर मंदिरों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। जनपद में सात ऑक्सीजन प्लांट हैं जिन पर समुचित व्यवस्थाएं हैं। वहीं सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। -डॉ. एके वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed