{"_id":"699ca16342c1095891047044","slug":"125-girls-will-receive-priyakantju-vidyadhan-for-their-education-mathura-news-c-161-1-mt11010-101738-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 125 बेटियों को शिक्षा के लिए मिलेगा प्रियाकांतजु विद्याधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 125 बेटियों को शिक्षा के लिए मिलेगा प्रियाकांतजु विद्याधन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीप्रियाकांतजु मंदिर कोष से ब्रज की जरूरतमंद परिवार को बेटियों को मिलने वाले शिक्षा सहयोग के लिए आवेदन प्रारंभ हो गये हैं। इस वर्ष भी ब्रज की 125 बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज मंदिर पर आयोजित होली महोत्सव में बेटियों को सहयोग राशि प्रदान करेंगे। जरूरतमंद बेटियां मंदिर कार्यालय पर आवेदन कर सकती हैं।
मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बालिका को एक वर्ष के लिए इक्यावन सौ रुपये की धनराशि पढ़ाई सहयोग के लिए दी जाती है। अच्छा प्रर्दशन करने वाली बेटियों को सहयोग जारी रहती है। देवकीनंदन महाराज कथा में आने वाले परिवार को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलवाते हैं ।
मंदिर मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि 6 से 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली ऐसी बेटियां जिनके पिता का देहांत हो चुका है या परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं, वे 25 फरवरी तक इसमें आवेदन कर सकती हैं। मंदिर कार्यालय पर दोपहर 12 बजे के बाद आवेदन पत्र भरे जाएगे। छात्राएं वर्तमान कक्षा का आइडी कार्ड, फीस रशीद, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आधार कार्ड, अपना या माता-पिता की बैंक पासबुक काॅपी, 2 फोटो के साथ आवेदन कर सकती हैं । सामान्य ज्ञान परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 125 बेटियों का चयन किया जाएगा।