फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 km jam on the highway

हाईवे पर लगा 12 किलोमीटर जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
12 km jam on the highway
मथुरा। बाद रेलवे स्टेशन पर पायलिंग का काम शुरू होते ही हाईवे को वनवे कर दिया गया। इसके बाद हाईवे पर दिनभर जाम लगा रहा। करीब १२ किलोमीटर लंबे मार्ग पर वाहन पूरे दिन रेंगते रहे। स्थानीय लोग इधर-उधर के रास्तों और गलियों का सहारा लेकर निकलने का प्रयास किया। बरारी से नरहौली चौराहे तक लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। कढ़ी धूप में लोग परेशान हो गए। पुलिस को भी आवागमन व्यवस्थित करने के लिए पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पलवल से झांसी तक तीसरी रेलवे लाइन डालने का काम किया जा रहा है। पलवल से मथुरा तक यह काम रेलवे के निर्माण खंड ने किया। मथुरा से यह काम रेलवे विकास निगम लिमिटेड, आगरा की ओर से किया जा रहा है। शनिवार को निगम के कर्मचारियों ने बाद रेलवे स्टेशन पर आरसीसी के बॉक्स पुसिंग का काम प्रारंभ कर दिया गया। इसके लिए पहले पहले पायलिंग का काम शुरू किया।
विज्ञापन

इसके लिए यहां पर ड्रिल मशीन लगाई गई। बाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन भी हाईवे के पुल के नीचे से निकल रही है। वहां पर बॉक्स पुसिंग का काम होने के साथ ही भारी मशीनों का काम हो रहा है। ऐसे में किसी भी हादसे से बचने के लिए हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। इसी के चलते जाम की समस्या ने रविवार को पूरे दिन लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आरसीसी बॉक्स पुसिंग
बड़े-बड़े आरसीसी बॉक्स के माध्यम से रेलवे लाइन के समानांतर स्थान तैयार किया जाता है। इस काम मेें बॉक्स से मिट्टी निकालने के लिए एक व्यक्ति लगा होता है। जैसे-जैसे बॉक्स आगे बढ़ता जाता रेल लाइन बिछने का काम भी आगे बढ़ता है।

रास्ता किया गया डायवर्ड
निर्माण कार्य के दौरान एक तरफ के मार्ग को वाहनों के लिए पूर्णत: बंद कर दिया गया है। एक ही पट्टी (सड़क) पर दोनों तरफ का (आने-जाने वाला) ट्रैफिक चलाया जा रहा है। यह व्यवस्था निर्माण कार्य पूर्ण होने तक लागू रहेगी। यह कार्य निर्माण के पूरा होने तक भारी वाहनों को आवश्यकतानुसार अन्य वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। निर्माण कार्य क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। दिल्ली/हरियाणा की ओर से आगरा को जाने वाले भारी वाहन आवश्यकतानुसार टाउनशिप से गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेसवे/महावन से बलदेव से सादाबाद होते हुए आगरा की ओर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed