फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   105 barriers, 62 parking lots, 31 towers built

मुड़िया मेला: 105 बैरियर, 62 पार्किंग, 31 टॉवर बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
105 barriers, 62 parking lots, 31 towers built
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा राजस्थान सीमा को छोड़कर करीब 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित गांठौली-डीग, बरसाना-नंदगांव व छटीकरा-राल मार्ग पर 20 से 25 किलोमीटर दूरी के दायरे में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन


मथुरा से गोवर्धन मार्ग पर रोडवेज बसों से श्रद्धालुओं का आवागमन ज्यादा होता है। पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत इस बार मेले को 9 सुपर जोन, 21 जोन, 62 सैक्टर में बांटा गया है। सभी सैक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए 105 बैरियर बनाए हैं। लोगों के निजी वाहनों को खड़ा करने के लिए 62 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


भीड़ पर नजर रखने के लिए 31 वाॅच टाॅवर और 35 अस्थाई पुलिस चौकी बनाई हैं। बिछड़े लोगों को मिलाने के लिए 5 खोयापाया कैंप, 52 गिर्राज मोबाइल, 6 हेल्थ मोबाइल रखे जाएंगे। बंब निरोधक दस्ता, डाॅग स्काॅयड, घुड़सवार पुलिसकर्मी भी अनवरत निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिट्टी से भरे जा रहे गड्ढे
मेले की तैयारियों में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है। रिंग रोड के किनारे फुटपाथ में गहरे गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है। गोवर्धन के बाहरी भाग में बने करीब 24 किलोमीटर रिंग रोड के किनारे की मिट्टी कई जगह से ढह गई है। इसके कारण सड़क गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण रात में हादसे का डर रहता है।

राधाकुंड बाईपास रिंग रोड पर मंगलवार को जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर गड्ढे भरवाए गए। इधर परिक्रमा के समानांतर करीब 14 किलोमीटर सर्विस रोड का काम अधूरा है। कई जगह सड़क पर गिट्टियां पड़ी हुई हैं और डाबरीकरण होना बाकी है। इसके शुरू हो जाने से यातायात व्यवस्था सुलभ हो जाती।



मेले को पॉलिथीन मुक्त बनाएं
मथुरा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गोवर्धन के व्यापारियों से मुड़िया पूर्णिमा मेले को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग करने को कहा है। मंगलवार को उन्होंने गोवर्धन व राधाकुंड के दवा विक्रेताओं के साथ बैठक की।धीरेंद्र ने कहा कि व्यापारी प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट लगाएं। खाद्य पदार्थों को ढककर, परिसर व आस-पास स्वच्छता रखें। डस्टबिन तथा हैड कैप, एप्रिन, ग्लब्स का प्रयोग करें।


दवा विक्रेता मेडिकल स्टोर को अधिक समय तक खुला व इमरजेंसी दवाओं की पर्याप्त मात्रा रखें। बताया परिक्रमा मार्ग से जांच के लिए करीब 40 नमूने लिए हैं। बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र, गजराज सिंह, ओम प्रकाश, मदन मोहन गुप्ता, कान्हा पंडित, बबलू शर्मा, गिरधारी, विष्णु खंडेलवाल, माधव शर्मा, शरद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed