फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   101 litterateurs were honoured

Mathura News: 101 साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
101 litterateurs were honoured
 गीता शोध संस्थान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण
वृंदावन। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के तत्वावधान में गीता शोध संस्थान सभागार में सर्व भाषा साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश की विभिन्न लोकभाषाओं ब्रज, कौरवी, खड़ी बोली, बुंदेली, अवधी और भोजपुरी में उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए 101 मूर्धन्य साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सर्व भाषा साहित्यकार गौरव सम्मान, ‘समाज गौरव सम्मान एवं पर्यावरण गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन महामंडलेश्वर, अक्षय पात्र आश्रम अनन्त वीर्य ने किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल मौजूद रहे। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विविध अंचलों से आए साहित्यकारों ने सहभागिता की। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समापन सत्र में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


गीता शोध संस्थान के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ एवं प्रांतीय संरक्षक डॉ. उमेशचंद्र शर्मा ने आयोजन समिति की सराहना की। डॉ. अजीत कुमार जैन, डॉ. एसपी मौर्य, संजय पांडेय, विकास सारस्वत, डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, संतोष मिश्रा, प्रो. पुरुषोत्तम पाटील, अंजना अंजुम, निरूपमा अग्रवाल, शेखर, कृपांशु खूबचंदानी मौजूद रहे। संचालन प्रांतीय संयुक्त मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम पाटील एवं संगठन मंत्री अंजना अंजुम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed