फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 months jail for embezzling government money

Mathura News: सरकारी धन का गबन करने वाले को 10 माह की जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
10 months jail for embezzling government money
मथुरा। गबन के आरोप में दोष सिद्ध हुए व्यक्ति को एडीजे तृतीय की कोर्ट ने मंगलवार को 10 माह के कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि फरह पुलिस ने ओल क्षेत्र के गांव इकदंता निवासी सतीश चंद शर्मा को 3 नवंबर 1999 को गिरफ्तार किया था। सतीश चंद पर आरोप था कि उसने 35 हजार 591 रुपये का सरकारी धन का गबन किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया और कुछ समय बाद जमानत दे दी गई। मामले की सुनवाई लगातार चलती रही। मंगलवार को सरकारी धन के गबन के आरोप में उसे सजा सुनाई गई है। संवाद
विज्ञापन



वहीं जैक लगाकर दुकान का शटर उठाकर चोरी करने वाले युवक को जेएम पंचम की कोर्ट ने मंगलवार को जेल में बिताई अवधि और सौ रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि राया पुलिस ने 2023 को दुकान का शटर उठाकर बीड़ी, सिगरेट, खेरीज समेत अन्य सामान चोरी करने के आरोप में व्यापारियन मोहल्ला की चामुंडा गली निवासी मौसिम को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जबकि चाकू के साथ गिरफ्तार हुए युवक को मंगलवार को सीजेएम की कोर्ट ने 6 माह की जेल और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि वृंदावन पुलिस ने 2025 में मांट निवासी नंदू को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। मंगलवार को कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मोबाइल चोरी करने वाले युवक को मंगलवार को सीजेएम की कोर्ट ने 6 माह की जेल और दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि वृंदावन पुलिस ने 2025 में मांट निवासी नंदू सपेरा को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने मंगलवार को उसे सजा सुनाई है।


वहीं बाइक चोरी करने वाले युवक को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट ने मंगलवार को 6 माह की जेल तथा एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि 2025 को बलदेव के जौशना निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। मंगलवार को कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed