{"_id":"3fa1a936-ad71-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"maneka-will-fight-election-from-pilibhit-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे वरूण की सीट से इस बार चुनाव लड़ेंगी मेनका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे वरूण की सीट से इस बार चुनाव लड़ेंगी मेनका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Apr 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मेनका गांधी को अगले लोकसभा चुनाव में आंवला के बजाय पीलीभीत से उतारने के तैयारी कर रही है, जबकि उनके बेटे वरूण गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
मेनका ने पिछला चुनाव आंवला से लड़ा था, जबकि वरूण पीलीभीत से लोकसभा सांसद चुने गए थे।
संभावना है कि भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में सपा के बागी उम्मीदवार धर्मेंद्र कुमार कश्यप को आंवला से उतारेगी।
गौरतलब है कि कश्यप पिछले चुनाव में आंवला संसदीय सीट पर ही मेनका गांधी से 7,654 मतों से हार गए थे। तब उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, एक मई को आंवला में होने वाली स्वाभिमान रैली में भाजपा कश्यप को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कर सकती है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और महासचिव वरूण गांधी उस रैली में शामिल होंगे।