फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youths committed an inappropriate act with teenage girl

14 साल की किशोरी से दरिंदगी:  चार युवकों ने बारी-बारी से लूटी आबरू, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी

Wed, 10 Jun 2026 07:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Wed, 10 Jun 2026 07:29 PM IST
सार

आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी के गले में पड़ी चांदी की चेन तोड़ ली, जान से मारने की कोशिश की। उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे और तेरे भाई को जान से मार देंगे।

विज्ञापन
Youths committed an inappropriate act with teenage girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार में बकरी चराने गई 14 साल की किशोरी के साथ चार युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तब परिजन को गर्भवती होने की जानकारी हुई। मंगलवार देर रात पुलिस ने युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म आदि की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि मार्च के महीने में उनकी 14 वर्षीय पुत्री बकरी चराने के लिए नहर किनारे गई थी। शाम करीब 5:30 बजे विकास उर्फ बिक्का, अनुज, दीपक और रामू ने पुत्री को पकड़ लिया और झाड़ी में खींच कर ले गए। वहां सभी ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी के गले में पड़ी चांदी की चेन तोड़ ली, जान से मारने की कोशिश की। उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे और तेरे भाई को जान से मार देंगे।
विज्ञापन


डर की वजह से दुष्कर्म पीड़िता चुप रही। पांच जून को तबीयत बिगड़ने पर जब पूछा तो बेटी ने रोते हुए साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसे सुन कर सभी परिजन के होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाई पीड़िता
दुष्कर्म पीड़िता ने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए परिजन को बताया कि गलत काम करने के बाद चारों लोग उसकी जान लेना चाहते थे। उसे नहर में फेंकने जा रहे थे उसने गिड़गिड़ाते हुए जान बख्शने के लिए कहा तब चारों युवकों ने धमकाते हुए छोड़ दिया।

पुलिस ने कराया मेडिकल
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस अब पीड़िता के न्यायालय में भी बयान दर्ज कराएगी। उधर घटना के बाद से पुलिस लगातार चारों युवकों की तलाश में दबिश दे रही है। युवकों के घरों पर ताले लटके हुए हैं।

 

कुछ दिन पहले हुई थी एक और वारदात
जिले में अभी कुछ दिन पहले ही एक किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। किशोरी के दूर के रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे चुप रहने की धमकी दी। करीब चार माह बाद जब किशोरी गर्भवती हुई तो उसके परिजन को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed