{"_id":"65534abada1f961be1014c05","slug":"youth-riding-bike-died-while-his-companion-seriously-injured-in-collision-with-speeding-vehicle-in-mainpuri-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; जबकि साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; जबकि साथी गंभीर रूप से घायल
Tue, 14 Nov 2023 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Nov 2023 03:54 PM IST
सार
मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
हादसा दन्नाहार थाना क्षेत्र में लालपुर सथिनी के पास हुआ। थाना क्षेत्र के ही टिंडौली गांव निवासी राजन यादव (22) सोमवार को गांव निवासी साथी अजय चौहान के साथ किसी काम से शहर आया था। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव लालपुर सथिनी फ्लोर मिल के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में राजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन