फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth burnt alive teenager on suspicion of talking to some boy in Mainpuri

UP Crime: किसी लड़के से बात करने के शक में सिरफिरे ने किशोरी को जिंदा जला दिया, बयान सुनकर पुलिस भी रह गई दंग

Thu, 18 May 2023 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 02:30 PM IST
सार

मैनपुरी में किसी लड़के से बात करने के शक में सिरफिरे ने किशोरी को जिंदा जला दिया। आरोपी के बयान सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। 

 

विज्ञापन
Youth burnt alive teenager on suspicion of talking to some boy in Mainpuri
UP Crime: किसी लड़के से बात करने के शक में सिरफिरे ने किशोरी को जिंदा जला दिया, गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नगला पजाबा निवासी किशोरी की जलाकर हत्या करने वाले आरोपी अंकित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वह किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। शक था कि वह किसी लड़के से बात करती है। इसी वजह से उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा में मंगलवार की दोपहर एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक अंकित ने पड़ोस की ही रहने वाली 17 वर्षीय शिल्पी को मिट्टी का तल डालकर जिंदा जला दिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

वजह जानकार हैरान रह गई पुलिस

घटना के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं तीन टीमें आरोपी की तलाश के लिए लगाई गई थीं। बुधवार की सुबह पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी अंकित को करहल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर जब पूछताछ की गई तो उसने जो कहानी बयां की, उसे सुन सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले शिल्पी से हाथापाई की 

अंकित ने बताया कि वह पड़ोस की रहने वाली शिल्पी से बेहद प्यार करता था। उसे पता चला कि वह किसी लड़के से बात करती है। यह बात उसे नागवार गुजरी और वह मंगलवार की दोपहर शिल्पी के घर हकीकत जानने के लिए गया। पूछने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने शिल्पी से हाथापाई कर दी। 

अदालत ने जेल भेज दिया

विरोध करने पर उसी के घर में रखे डिब्बे से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। बाद में पता चला कि शिल्पी की मौत हो गई है। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed