{"_id":"68b2e625ff9065273a0d0561","slug":"young-man-gave-slap-to-girl-in-mainpuri-2025-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब युवक की इस हरकत ने उड़ाए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब युवक की इस हरकत ने उड़ाए होश
Sat, 30 Aug 2025 05:30 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 30 Aug 2025 05:30 PM IST
सार
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्यार परवान चढ़ गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
minor girl
- फोटो : freepik
विस्तार
मैनपुरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए टूंडला निवासी युवक से संपर्क हुआ। फोन पर बातचीत हुई और कुछ ही दिनों में प्यार परवान चढ़ गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, मगर अब शादी करने से मना कर रहा है। एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि 10 अक्तूबर 2022 को उनके पास एक फोन आया, फोन करने वाले युवक ने कहा कि इंस्टाग्राम पर आपकी फोटो देखी। वह दोस्ती करना चाहता है। मना करने के बाद भी वह फोन करने लगा। कुछ दिन बाद वह भी बात करने लगी और इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई।

युवक उसे कई बार टूंडला घुमाने के लिए भी ले गया। 13 अप्रैल 2025 जब माता पिता घर पर नहीं थे, तभी युवक घर पर आया और राधा रमन रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां गलत काम करने की कोशिश की। मना करने पर कहा कि वह शादी करेगा, इसके बाद मना करने के बाद भी जबरदस्ती गलत काम किया।
इसके बाद कई बार शादी के लिए कहा, मगर वह टालमटोल करने लगा। अब वह जातिसूचक गालियां देते हुए शादी करने से साफ मना कर रहा है। युवती की शिकायत को एसपी कार्यालय से कोतवाली पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।
इसके बाद कई बार शादी के लिए कहा, मगर वह टालमटोल करने लगा। अब वह जातिसूचक गालियां देते हुए शादी करने से साफ मना कर रहा है। युवती की शिकायत को एसपी कार्यालय से कोतवाली पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।