फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died of heart attack while four patients referred from district hospital in Mainpuri

Mainpuri: हार्ट अटैक से युवक ने तोड़ा दम, हालत गंभीर होने पर चार मरीज जिला अस्पताल से रेफर

Mon, 29 Jan 2024 04:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 04:09 PM IST
सार

मैनपुरी में हार्ट अटैक से एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर चार मरीजों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
young man died of heart attack while four patients referred from district hospital in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच जिले में हार्ट के मरीजों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी व्यक्ति ने हार्ट अटैक की दिक्कत होने पर दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 652 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अस्थमा, हार्ट और निमोनिया के मरीजों की संख्या अधिक थी। शहर के मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी 74 वर्षीय धनीराम को सोमवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के चार अन्य मरीज भी पहुंचे जिन्हें प्राथमिक उपचार के साथ ही मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पिछले सात साल से हार्ट का डॉक्टर नहीं है इसलिए हार्ट के मरीजों को यहां किसी प्रकार का उपचार नहीं मिल पाता है। हार्ट के मरीज प्राथमिक उपचार के साथ ही रेफर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ शैया में 78 बाल मरीजों को दिया गया उपचार

सौ शैया अस्पताल में सोमवार को बाल मरीजों की भीड़ रही। यहां 78 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गाय। तीन बच्चे जो 28 दिन से कम उम्र के थे निमोनिया की दिक्कत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराए गए। पांच बच्चों को रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed