{"_id":"66eea8140a9e8d85f8008a76","slug":"young-man-died-during-treatment-who-injured-in-road-accident-in-mainpuri-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, घर में मची चीख पुकार; आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, घर में मची चीख पुकार; आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 21 Sep 2024 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:34 PM IST
सार
मैनपुरी में सड़क हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आठ सितंबर को आईटीआई के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे थे। भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव मझपुरा का है। गांव निवासी मोनू कुमार (21) नवीन मंडी में आढ़त किए हुए था। आठ सितंबर को वह बाइक से मंडी जा रहा था। तभी मैनपुरी करहल मार्ग पर आईटीआई के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद थाना सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई संजीव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन