{"_id":"66d2fd024f3c2b8b710285e5","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-high-speed-vehicle-in-mainpuri-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम
Sat, 31 Aug 2024 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:53 PM IST
सार
मैनपुरी में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार की रात किसी वाहन की टक्कर लगने से बिछवां क्षेत्र निवासी एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव दुधौना निवासी अमित कुमार (26) शुक्रवार की शाम को अपनी ससुराल जनपद फिरोजाबाद के नगला हरी सिंह जा रहा था। देर शाम बाइक जब थाना कुरावली क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजन को सूचना दी। खबर मिलने के कुछ देर बाद ही मृतक के परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। देर रात ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। युवक की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन