फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died after balcony fell on him while he was opening linter In Mainpuri

Mainpuri News: लिंटर खोलने के दौरान गिरा छज्जा, सिर पर मलबा गिरने से युवक की मौत

Sun, 01 Sep 2024 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 06:12 PM IST
सार

लिंटर खोलने के दौरान छज्जा गिर गया। मलबा युवक को ऊपर गिरा। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार देर शाम लिंटर खोले जाने के दौरान छज्जा घर के अंदर जा रहे युवक पर गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के गांव घुटारा मासूमपुर की है। गांव निवासी देव जाटव (22) के मकान में छज्जा का लिंटर डाला गया था। शनिवार की देर शाम लिंटर खोला जा रहा था। तभी देव घर के अंदर जा रहा था। अचानक छज्जा भरभरा कर देव के ऊपर गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया है। माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होने वाली थी देव की शादी

छज्जा गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वाले देव जाटव की कुछ दिनों बाद ही शादी होने वाली थी। परिजन ने बताया कि गोद भराई आदि रस्में पूरी हो चुकीं थी। जल्द ही शादी की तारीख भी तय होने वाली थी। शादी को लेकर ही घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था। लेकिन हादसे में देव की जान चली गई। मृतक के चचेरे भाई पंकज ने फौती दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed